14 सितंबर 2014 - 14:29
रक़्क़ा को आतंकवादियों से मुक्त कराया जाएगा, सीरियाई प्रधानमंत्री

सीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा है कि देशवासियों के सहयोग से सरकार रक़्क़ा प्रांत को आतंकवादियों से मुक्त करा लेगी।

अबनाःसीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा है कि देशवासियों के सहयोग से सरकार रक़्क़ा प्रांत को आतंकवादियों से मुक्त करा लेगी।
वाएल अलहलक़ी ने रक़्क़ा प्रांत के सांसदों के साथ भेंट में कहा है कि जनता के सहयोग से सरकार इस प्रांत को बहुत जल्दी आतंकवादियों से मुक्त करा लेगी। उन्होंने कहा कि कुछ पश्चिमी और अरब देशों तथा ज़ायोनी शासन की ओर से आतंकवादियों के समर्थन के बावजूद शीघ्र ही रक़्क़ा को स्वतंत्र करा लिया जाएगा।
ज्ञात रहे कि सीरिया का पूर्वोत्तरी प्रांत रक़्क़ा, का बड़ा भाग वर्तमान समय में आतंकवादी गुटों विशेषकर आईएस के नियंत्रण में है।